कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस का धरना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे कार्यकर्ता

हरिद्वार । कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जाने के विरोध में तथा प्रति परिवार साढ़े सात हजार रूपए महीना दिए जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। राधा कृष्ण धाम में युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के साथ धरने पर बैठे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। लेकिन इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने के बजाए और बढ़ रहा है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से किए गए लाॅकडाउन के कारण गरीब मजदूर गहरे आर्थिक संकट में घिर गए हैं। ऐसे में सरकार को प्रति परिवार साढ़े सात हजार नकद प्रतिमाह देने चाहिए। जिससे गरीब परिवार का खर्च चल सके। किसानों की खराब हुई फसलों का उचित मुआवज दिया जाए। क्वारंटाइन केंद्रों की स्थिति व भोजन व्यवस्था में सुधार किया जाए। नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित प्रदेश व्यापी धरना कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष रवि बहादुर के साथ मेयर प्रतिनिद्धि अशोक शर्मा धरने पर बैठे। पूर्व प्रदेश सचिव अनिल भास्कर के साथ पूर्व राज्यमंत्री संजय पालिवाल ने धरना दिया। युवा नेत्री नीतू बिष्ट के साथ महापौर अनिता शर्मा धरने पर रही। अल्पसंख्यक कॉंग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चैहान, विमला पांडेय, मकबूल कुरेशी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विकास चंद्रा, रजत जैन, जितेंदर सिंह, शिवम गिरी, बलराम कड़क, आकाश भाटी, नितिन यादव, हिमांशु बहुगुणा, हर्ष लोधी, राकेश कुमार, नितिन कश्यप, विनय जखमोला, रोहित नेगी, शरत शर्मा आदि ने भी धरना दिया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *