बेटे और बहु ने रचा था बुजुर्ग की हत्या का षडयंत्र, 50 हजार रुपए की दी थी सुपारी, ग्राम प्रधान को फंसाने का था प्लान, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर/नानकमत्ता। नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ध्यानपुर गांव में प्रधान को फंसाने के लिए बेटे और बहू ने ही बुजुर्ग की हत्या करा दी। पुलिस की जांच में बेटा, पुत्रवधू और बेटे के ससुराल वाले हत्या में शामिल निकले। आरोपियों ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने षडयंत्र रचने के आरोपी बेटे, उसकी पत्नी और ससुरालियों के साथ ही सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम बनगवां थाना खटीमा निवासी जगीर सिंह (65) बीते मंगलवार को अपने बेटे कुलवंत सिंह के ससुराल ध्यानपुर गए थे। रात को वह आंगन में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मृतक की पुत्रवधू रजविंदर कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना के वक्त वह और उसकी बहन लविंदर कौर घर के अंदर थीं। तहरीर में बताया कि उनका ग्राम प्रधान समर सिंह उसके भाई बलविंदर सिंह व गांव निवासी द्वारका प्रसाद, सुंदर सिंह उर्फ मदारी, जितेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ लक्की तथा धर्मेंद्र सिंह से जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद के चलते उन्होंने पुलिस को पहले भी कई तहरीर दी थीं। पुलिस ने रजविंदर कौर की तहरीर पर प्रधान समर सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम के साथ ही एसओजी को लगाया था।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *