यमुनोत्री धाम की यात्रा पर बिना पास के जा रहे 80 यात्रियों को पुलिस ने रोका, हंगामा कर राजमार्ग पर लगाया जाम

देहरादून / यमुनोत्री । यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आए 80 से अधिक यात्रियों ने डामटा चौक के पास हंगामा किया। इन सभी यात्रियों के पास आनलाइन पास नहीं थे। पुलिस के रोकने पर यात्रियों ने यमुनोत्री राजमार्ग पर जाम लगाया। डामटा से बड़कोट तक आने की अनुमति के बाद यात्रियों ने जाम खोला। भले सभी यात्रियों को बड़कोट से आगे नहीं जाने दिया गया। आफलाइन पास देने पर सोमवार को निर्णय लिया जाना है। बड़कोट उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि 15 से 20 गाडिय़ां डामटा में पुलिस ने रोकी गई थी, क्योंकि देवस्थानम बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पूर्ण रूप से ई-पास के ज़रिये बुक हो चुके हैं। ऐसे में आने वाले तीर्थ यात्रियों के पास ई-पास होंगे, उन्हीं को जाने की अनुमति होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जा चुका है। उनके मुताबिक डीआइजी और शासन को अवगत करा दिया गया है। जाम लगाने वाले यात्रियों को डामटा में समझा-बुझाकर उच्चाधिकारियों की अनुमति से बड़कोट तक लाया गया है, लेकिन बड़कोट से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। बड़कोट से आगे वह तभी जा पाएंगे जब उनके प्रापर ई-पास की जांच हो जाएगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *