पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- 2017 की पराजय थी बहुत गहरी, 2022 में होगा नई विधानसभा का जन्म

देहरादून । एग्जिट पोल आने के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। परिणाम तो दस मार्च को सामने आएंगे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं। मंगलवार को हुई कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि एग्जिट पोल एक्जिट पोल है। हम लोगों की भावनाओं के बारे में जानते हैं और उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया है और बदलाव किया है। निर्णय कांग्रेस के पक्ष में होगा। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हमें 43-45 सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाएंगे। नतीजे आने के बाद पार्टी नेताओं और आलाकमान से चर्चा की जाएगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा। हरीश रावत ने एक कहा कि 17 मार्च, 2017 में कांग्रेस उत्तराखंड में पराजित हुई थी, पराजय बहुत गहरी थी। 10 मार्च, 2022 को नई विधानसभा जन्म ले लेगी, नामकरण तो सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ होगा, मगर जन्म 10 मार्च को हो जाएगा। कहा कि यह पांच साल का फासला एक राजनैतिक कार्यकर्ता के रूप में मेरे लिए बेहद चुनौतियों से भरा हुआ था, एक अति बुरी पराजय से उभरने के लिए ही अपनों की बहुत बड़ी मानसिक शक्ति की आवश्यकता थी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *