सहारनपुर किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी की हुंकार, बोलीं आप पीछे मत हटिए, हम खड़े हैं, जब तक ये बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए

सहारनपुर । कृषि कानूनों के मसले पर सड़क से लेकर संसद तक संग्राम चल रहा है। इस बीच यूपी के सहारनपुर में किसानों की महापंचायत में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं। अपने संबोधन में प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही किसानों से कहा कि ये आपकी जमीन का आंदोलन है। आप पीछे मत हटिए. हम आपके साथ हैं। कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों का अपमान किया। उनको आंदोलनजीवी भी कहा इसका क्या मतलब है। किसान आंदोलन कर रहे हैं अपने देश की मिट्टी के लिए, अपने बेटे के लिए जो सीमा पर खड़ा है। उसको देशद्रोही कहने वाला, उसका मजाक उड़ाने वाला, उसको आतंकवादी कहने वाला देश भक्त कभी नहीं हो सकता। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 16000 करोड़ के 2 हवाई जहाज ले लिए और 20000 करोड़ संसद के सुंदरीकरण में खर्च कर दिया लेकिन किसानों का बकाया 15000 करोड़ आज तक नहीं दिया. जाग जाइए, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिए कुछ नहीं करेगें। ये बड़े-बड़े वादे करते है, लेकिन उनके शब्द खोखले हैं। सहारनपुर में किसानों की महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा कि 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो उद्योगपतियों के लिए धड़कता है। इस कानून के जरिेए सरकार किसानों को मारना चाहती है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *