राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले अब जनता को कर रहे हैं गुमराह: सीएम धामी

लक्सर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन्होंने सरकार में रहकर राम व राम मंदिर का पुरजोर विरोध किया, वही आज तिलक लगाकर, जनेऊ पहनकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 2017 के चुनाव में जनता ने प्रदेश हित में सही निर्णय लिया था। इस बार भी लोग प्रदेश को सही हाथों में ही रखने का फैसला लेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री की वर्चुअल जनसभा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री धामी लक्सर में लोगों से रुबरू हुए। उन्होंने कहा कांग्रेस चंद लोगों के लिए योजनाएं बनाती थी। भाजपा ने सबसे सुदूर गांव में रहने वाले निर्धन व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाया है। कहा कि बतौर सीएम अपने 5 माह के कार्यकाल में उन्होंने जनहित से जुड़े पांच सौ से अधिक फैसले लिए हैं। भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने लोगों की मंशा के अनुरूप उत्तराखंड बनाया था। राज्य का विरोध करने वाले कभी प्रदेश के लोगों का सपना पूरा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 व 2019 के लोस चुनाव में जनता ने सही हाथों में देश सौंपने का निर्णय लिया था। दावा किया कि प्रदेश में भी लोग 2022 के विस चुनाव में 2017 वाला निर्णय दोहराएंगे। उनसे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, नपा अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान व प्रत्याशी संजय गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। सभा में बसपा छोड़कर आए जसवीर सिंह व कांग्रेस छोड़कर आए आनंद उपाध्याय ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

प्रधानमंत्री ने किया कुंजा की क्रांति को याद

रूड़की। भाजपा की विजय संकल्प वर्चुअल जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के गांव कुंजा बहादुरपुर में राजा विजय सिंह और उनके साथियों की ओर से 1822 में स्वतंत्रता संग्राम को याद किया।इसके जरिए प्रधानमंत्री ने खुद को क्षेत्र के मतदाताओं से जोड़ने की कोशिश की। इससे पहले झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह ने जनसभा को संबोधित कर लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश का विकास व भला कर सकती है। इस अवसर पर चौधरी कुलवीर सिंह, शुभम गोयल, इंद्रेश मोती, महावीर सैनी, डॉ. सत्येंद्र, यशपाल, अशोक कुमार, योगेंद्र, संजय, अंकित, नरेंद्र, बबलू, राहुल और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना
रुड़की। विधानसभा क्षेत्र में चार जगह पर वर्चुअल रैली में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। अलग-अलग जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री का भाषण सुनने की व्यवस्था की गई थी। भाजपाई बारह बजे से निर्धारित जगहों पर पहुंच गए थे। लेकिन रैली देर से शुरू हुई। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी प्रदीप बत्रा, डॉ. अनिल शर्मा, अभिषेक चंद्रा, प्रवीण संधु, सावित्री मंगला आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *