उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश ने मचाया कोहराम, खतरे के निशान पर पहुंचा गंगा का जलस्तर, अलर्ट जारी, मानसून सीजन में पहली बार चेतावनी निशान पर पहुंचा गंगा का जलस्तर

हरिद्वार । पहाड़ों में बारिश होने से हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर चेतावनी के निशान पर पहुंच गया। गंगा में पानी बढ़ जाने से जिला प्रशासन ने तटबंधों पर बसे लोगों को सावधान किया गया। साथ ही गंगा के क्षेत्र में लोगों को न आने की चेतावनी दी। जलस्तर बढ़ने पर तहसील और सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के तटों का निरीक्षण करने के लिए मैदान में गए। सोमवार की दोपहर को गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर चेतावनी के निशान 293 मीटर तक पहुंच गया। जैसे ही गंगा का जलस्तर बढ़ने की सूचना मिली तो तहसील और सिंचाई विभाग के अधिकारी भीमगोड़ा बैराज से लेकर गंगा के तटबंध पर निरीक्षण करने पहुंचे। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एसडीओ विक्रांत सैनी ने बताया कि गंगा में दोपहर 12 बजे चेतावनी के निशान 293 मीटर तक पानी पहुंच गया। गंगा में पानी बढ़ते ही जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया। इससे एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल के साथ लेखपाल मैदान में पहुंचे और गंगा के तटबंध के क्षेत्रों में निरीक्षण किया। लेखपालों ने चौकीदारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराते हुए गंगा में बढ़े जलस्तर की जानकारी दी। साथ ही चेताया कि गंगा के क्षेत्र में बिना सूचना के कोई भी व्यक्ति न जाए। एसडीओ ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद गंगा का जलस्तर कम होने लगा। दोपहर तीन बजे 292.85 मीटर, चार बजे 292.80 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में भीमगोडा बैराज पर पानी 122041 क्यूसेक था, जिनमें से नीचे के लिए 111852 डिस्चार्ज किया गया। गंगनहर में 10,189 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *