सादगी और वीरता की एक साक्षात उदाहरण थीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर: सुबोध राकेश, नगर पंचायत कार्यालय में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

भगवानपुर । नगर पंचायत कार्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। सभी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन् किया। इस दौरान भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने कहा कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने जिंदगी के हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है। युद्धभूमि में भी महिलाओं ने अपने साहस और पराक्रम का परचम बखूबी लहराया है। भारत में ऐसी कई वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिसने अपने शौर्य और साहस से अच्छे अच्छों के छक्के छुड़ा दिए। ऐसी ही एक वीरांगना थीं, महारानी अहिल्याबाई होल्कर। जिनकी समाज में एक बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला की छवि आज भी बरकरार है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज पाल, रंजन पाल, पवन पाल, अरविंद चेयरमैन, जॉनी प्रधान, अयूब अली, सुधीर कुमार, डॉक्टर नीटू, मामू कुमार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *