भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता राजपाल सिंह, सासंद डाॅ निशंक ने दिलाई भाजपा की सदस्यता, विधायक देशराज के समर्थकों का जमकर हंगामा, की नारेबाजी
रुड़की । झबरेड़ा में कांग्रेस ना मिलने से नाराज कांग्रेस नेता राजपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
बुधवार को देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने राजपाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
वहीं झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थकों ने राजपाल का भाजपा में शामिल होने पर विरोध जताया। सांसद निशंक भाजपा का कांग्रेसीकरण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निशंक जानबूझकर माहौल को खराब कर रहे हैं और भाजपा का कांग्रेसी करण करने में जुटे हैं उन्होंने कहा कि इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिन लोगों ने आज तक भाजपा के खिलाफ खड़े होकर काम किया उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई जा रही है। भाजपा नेतृत्व को इस बारे में सोचना होगा।
सूत्रों के मुताबिक झबरेड़ा सीट पर भाजपा के सिम्बल पर राजपाल चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले वह कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ सकते हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे