भाजपा पार्षद दल के नेता चुने गए राकेश गर्ग, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नगर निगम बोर्ड बैठक को लेकर भाजपा की तैयारियां पूर्ण

रुड़की । भाजपा की बैठक में सर्वसम्मति से राकेश गर्ग को भाजपा पार्षद दल का नेता चुना गया। पदाधिकारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। और नगर के विकास के लिए मजबूती से लड़ाई लड़े जाने की बात कही।रुड़की नगर निगम बोर्ड की बैठक से ठीक एक दिन पहले भाजपा ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से आवास विकास से दूसरी बार पार्षद राकेश गर्ग को पार्षद दल का नेता चुना गया। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के सभी पार्षद एकजुट होकर विकास के मुद्दों पर बोर्ड में अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर निगम में भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने आता है तो उसे रोकने का काम पार्षद दल के नेता और भाजपा पार्षद करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा का मकसद सिर्फ नगर का विकास है और इसमें किसी की मनमानी बर्दास्त नही की जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, भााजपा नेता, ललित मोहन अग्रवाल, लंढौरा मडल अध्यक्ष विकास पाल,सुशील त्यागी,अश्वनी कौशिक,विवेक चौधरी, अनूप राणा, दया शर्मा, चंद्रप्रकाश बाटा, संजीव तोमर,कुलदीप तोमर हेमा बिष्ट, प्रदुमन पोसवाल, सुबोध चौधरी, मयंक पाल,जेपी शर्मा, सजंय कश्यप, विकास शर्मा, महेश पाल आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *