अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा राम मंदिर बन रहा, रामराज्य की कमी

रुड़की । अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि देश में राम मंदिर जरूर बन रहा है लेकिन रामराज्य की कमी अभी भी है। उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल का स्वागत कर कश्मीर के हिंदुओं की रक्षा की बात कही। आदर्श नगर में उमेश प्रधान के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रवीण तोगड़िया नेअंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कहा कि राम मंदिर के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। खुशी है कि अब राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर के निर्माण के साथ रामराज्य भी जरूरी है। महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, गरीबों के शोषण और हिंदुओं पर अत्याचार जब तक खत्म नहीं होंगे तब तक देश में रामराज्य नहीं आ सकता। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का स्वागत कर कहा कि देश में बसे रोहिंग्या और बाहरी मुसलमानों को देश से बाहर करने के लिए कानून लाभदायक है। इसके साथ ही कश्मीरी हिंदुओं की रक्षा भी जरूरी है। कहा कि कश्मीर का हिन्दू शरणार्थी के रूप में घूम रहे हैं। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकता रजिस्टर के लिए हिंदुओं से कोई प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाना चाहिए। केवल मुसलमानों से प्रमाण पत्र लिया जाए ताकि देश से बाहर के बसे हुए मुस्लिमों को बाहर किया जा सके। उन्होंने कहा कि शुरू से आज तक उन्होंने केवल हिंदुओ की लड़ाई लड़ी है और उनके साथ जो लोग लड़ाई में साथ चले थे, वह रास्ता भटक गए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *