दिवाली पर बन रहा हैं दुर्लभ संयोग, 4 ग्रह एक ही राशि में विराजमान, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और चंद्र ग्रह चारों एक साथ तुला राशि में स्थित रहेंगे

रुड़की । इस वर्ष दिवाली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। 4 नवंबर को 4 ग्रह एक ही राशि में विराजमान हैं। सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और चंद्र ग्रह चारों एक साथ तुला राशि में स्थित रहेंगे। इन चारों ग्रहों के एक साथ होने से कई राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन मुख्य रूप से ये स्थिति 4 राशि वालों के लिए विशेष रहने वाली है। माता लक्ष्मी की इन राशि के लोगों पर विशेष कृपा रहेगी।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को धन लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के प्रबल आसार हैं। माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुराने कर्जों का निपटारा कर सकेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ग्रहों की ये स्थिति काफी शुभ साबित होने वाली है। माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। धन-दौलत में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। यात्रा से भी लाभ प्राप्त होने की स्थिति बनेगी। रूके हुए कार्य इस दौरान पूरे होंगे।

तुला राशि: इस राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी शुभ है। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। जिस वजह से आपके आर्थिक संकट दूर होने की संभावना है। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। इनकम बढ़ सकती है।

धनु राशि: इस राशि के जातकों पर इस दिवाली मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मकान या वाहन की खरीदारी संभव है। नई और अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *