यूक्रेन में फंसे भारतीयों को राहत, फंसे लोगों को निकालेगा भारत, फ्लाइट का खर्च भी उठाएगी सरकार

नई दिल्ली । यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए व्यवस्था करेगी। फ्लाइट का खर्च भी सरकार वहन करेगी। सूत्रों के मुताबिक, आज रात दो विमान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए रवाना होंगे। एयर इंडिया यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए दो उड़ानों का संचालन करने की योजना बना रही है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जो भारतीय नागरिक सड़क मार्ग से यूक्रेन और रोमानिया की सीमा तक पहुंच गए हैं उन्हें भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट ले जाएंगे जहां से उन्हें एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए वापस भारत लाया जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की है। इनमें आंध्र प्रदेश अनिवासी तेलुगु सोसायटी के लिए 08632340678 और व्हाट्सएप पर 8500027678 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली में ओएसडी (विशेष ड्यूटी पर अधिकारी) पी रवि शंकर से 987199905, सहायक आयुक्त एमवीएस रामा राव से 9871990081 और सहायक आयुक्त एएसआरएन साईबाबू से 9871999430 और 011-23384016 पर संपर्क किया जा सकता है। भारत और भूटान में यूरोपीय संघ (ईयू) के राजदूत ने कहा है कि ईयू के मिशन अध्यक्ष और इसके सदस्य देश एकजुटता से यूक्रेन के राजदूत के साथ खड़े हैं। ईयू रूस की ओर से किए गए उकसाने वाले और अवैध सैन्य हमले की कड़ी निंदा करता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *