कांग्रेस सत्ता में आई तो शेष राज्य आंदोलनकारियों का होगा चिन्हीकरण: गणेश गोदियाल

हरिद्वार । उत्तराखंड दिवस पर हरिद्वार के निर्मला छावनी में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो शेष राज्य आंदोलनकारियों का नए सिरे से चिन्हीकरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है। तब-तब राज्य आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य आंदोलनकारियों की सूची से वंचित नामों का चिन्हीकरण का काम किया जाएगा। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को शॉल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी धीरेंद्र प्रताप, राजवीर चौहान, सतीश जोशी, जगत सिंह रावत, मुरली मनोहर, अरविंद शर्मा, सुंदर मनवाल, शिवानंद भारती, देवश्री गैरोला, अंजु मिश्रा, लता जोशी, दीपक जखमोला, अंजू द्विवेदी, प्रमोद डोभाल, विजया जोशी, एसएस रावत, सुभाष पुरोहित समेत तरुण व्यास, दीपक पांडेय, तेज सिंह रावत, अनिल भास्कर, नितिन तेश्वर, नीरव साहू, आकाश भाटी आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *