भाजपा में भितरघात के बीच कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल बोले- अनुशासनहीनता करने वालों को किसी भी दशा में कभी माफ नहीं किया जाता

देहरादून । डीडीहाट भाजपा में भितरघात की बात को भाजपा नेता एवं प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पूरी तरह से खारिज किया है। चुफाल ने कहा है कि जिन लोगों ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में हमारे खिलाफ काम किया था। वे इस बार के विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहे। चुफाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सबसे अनुशासित पार्टी है। कहा कि अनुशासनहीनता करने वालों को किसी भी दशा में कभी माफ नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर एकजुटता के साथ यह विधानसभा चुनाव लड़ा गया। जिसके परिणाम बेहतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को जनता ने देखा और समझा है। इसलिए आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में कैबिनेट मंत्री एवं डीडीहाट सीट से भाजपा प्रत्याशी चुफाल ने तीन सीट पर भाजपा की जीत का दावा भी इस मौके पर किया। चुफाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में भी चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *