रुड़की पूर्वी मंडल भाजपा की कार्यकारणी घोषित, श्याम किशोर, सचिन कश्यप को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, सरदार सतवीर सिंह को बनाया गया कोषाध्यक्ष

रुड़की । भाजपा रूडकी पूर्वी मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणा हो ही गयी। जिला हरिद्वार में भाजपा ने 26 मण्डल बनाये हुए हैं जिनमें से 25 मण्डलों के पदाधिकारियों की घोषणा मंगलवार को जिलाध्यक्ष के लैटर पैड से कर दी गयी थी। पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अभषेक चन्द्रा ने अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम में 13 पदाधिकारियों के अलावा 31 कार्यकारिणी सदस्य एवं 13 कार्यसमिति सदस्य रखें गए हैं। पूर्वी मण्डल में महामन्त्री की जिम्मेदारी बृजमोहन सैनी और संजय त्यागी को दी गयी है। उपाध्यक्ष पद पर श्याम किशोर,ममता राणा, राजन गोयल, सचिन कश्यप के नाम घोषित किये गए हैं। मंत्री पद की जिम्मेदारी विनीत प्रजापति,राजीव कुमार,दमन सरीन,सुरेश शिवा, योगेश त्यागी को दी गयी है। सरदार सतवीर सिंह अरोड़ा को कोषाध्यक्ष एवं वरुण कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में पारुल गोयल,सुजाता आहूजा,कुलदीप त्यागी,नीरज अगतस्य, नीलम अग्रवाल,सीमा वैश्य,अमन गोयल,राजुकमार गुप्ता,सुनीता गोस्वामी,अनुज सैनी,अनिल गुप्ता,अलीम सिद्दकी, रामगोपाल शर्मा,अनिल अरोड़ा,गोपाल गुप्ता, राजेश गोयल,राजकुमार पुंडीर,सावित्री मंगला,दुष्यंत पुंडीर,सुशील गुप्ता, सुभाष यादव,शिवकुमार भारद्वाज,राजपाल, रंजन भट्ट,इसम सिंह,नितिन गोयल,शशांक जिंदल,हरमीत दुआ,अभषेक कुमार, लालचंद और संजय सैनी को रखा गया है। मण्डल कार्यसमिति में वैध टेकबल्लभ, सरनोद चौहान, राजेश चन्द्रा,धर्मेंद्र चौधरी,योगेश त्यागी,आदर्श कुमार,दिनेश शर्मा,सुनील चौधरी,अमन सैनी,मनमीत चड्डा, राहुल भट्ट,रतन अग्रवाल और प्रयास सरीन को स्थान दिया गया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *