फर्जी वोटिंग के आरोप पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पथराव, एसओ लाइनहाजिर

शाहजहांपुर । जिले के निगोही में फर्जी वोटिंग की सूचना पर बवाल हो गया। थाना गेट पर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी-चार्ज कर दिया। गुस्साएं लोगों ने थाने पर पथराव किया। भाजपा प्रत्याशी से धक्का-मुक्की हो गई। एडीएम व एसपी सिटी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। धरने पर बैठे लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद एसपी सिटी ने माइक से एसओ को लाइनहाजिर करने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी ओर हवाई फायरिंग भी हुई। जिसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। शाम पांच बजे फर्जी वोटिंग की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाह प्राइमरी विद्यालय पहुंचीं। वहां सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा से भाजपा प्रत्याशी के बीच गर्मा गर्मी हुई, लेकिन मामला निपट गया। दोनों प्रत्याशी वहां से चले गए। इसके बाद धीरट व अर्जुनपुर में फर्जी वोटिंग की सूचना मिली। भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट की। वहां से भाजपा कार्यकर्ताओं को भागना पड़ा। गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता थाना गेट पर बैठ गए। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता आकाश तिवारी व संतोष को हवालात में बंद कर दिया। गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को बंद करने की बात कही। इस पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी-चार्ज कर दिया। गुस्साएं लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी मौके पर पहुंच गईं। एसओ को बर्खास्त करने की मांग की।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *