पंजाबी कल्याण महासभा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सचिन तनेजा, पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने की नियुक्ति, संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करने की योजना पर काम करने के लिए कहा

रुड़की। पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा के द्वारा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें 28 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा का कहना है कि आज हमारे द्वारा पंजाबी कल्याण महासभा के युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया है और जल्द ही हम जिला अध्यक्ष की घोषणा भी करेंगे और उसके बाद जिला अध्यक्ष की कार्यकारिणी का गठन होगा और उसके उपरांत महिला मोर्चा को भी इसमें शामिल किया जाएगा बता दें कि पंजाबी कल्याण महासभा के द्वारा लगभग पिछले 25 वर्षों से निरंतर सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है और सेवा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा के द्वारा कोविड काल के चलते अभी तक लगातार वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं जिसमें 6 कैम्प 45 वर्ष से अधिक की आयु वालों के लिए लगाए गए हैं और 4 कैंप 18 वर्ष से अधिक की आयु वालों के लिए लगाए गए हैं और आगे भी वैक्सीनेशन कैंप लगातार जारी रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि सेवा कार्यों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से हम पंजाबी कल्याण महासभा के द्वारा प्रदेश स्तर पर भी गठन करेंगे और पूरे प्रदेश में लगातार रूप से सेवा कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सबसे पहले समाज को एकत्रित कर मानव भलाई व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करना है। सर्व समाज को साथ लेकर चलने का कार्य हम लगभग पिछले 25 वर्षों से करते आ रहे हैं और शहरवासियों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं और हमारे द्वारा जो कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हमें पूर्ण रूप से आशा है कि सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी में खरा उतरेंगे और शहरवासियों की सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश की रीढ़ है चाहे कोई राजनीतिक संगठन हो या सामाजिक संगठन युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सबसे अहम होती है और युवा मोर्चा का योगदान भी सबसे अहम होता है। हम यह लक्ष्य लेकर चले हैं कि रुड़की को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना है। जब तक सभी नगर वासियों को वैक्सीन नहीं लग जाती, तब तक अभियान जारी रहेगा।
यमन सचदेवा नगर अध्यक्ष की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अनुराग ढींगरा उपाध्यक्ष, नितिन लखानी मंत्री, सरदार लखबीर सिंह उपाध्यक्ष, मोहित पांधी उपाध्यक्ष ,मनोज मेहंदीरत्ता महामंत्री, आशु दुआ मंत्री, विकाद दुआ (विक्की) मंत्री ,सरदार सौरभ (सन्नीमान) उपाध्यक्ष, प्रवीण अरोड़ा (पिनू) ,सहमंत्री अंकित कालरा मंत्री ,राघव जनवाणी महामंत्री ,रंजन अनेजा महामंत्री ,गौरव अरोड़ा कोषाध्यक्ष, शुभम ओबरॉय मीडिया प्रभारी, सरदार हरप्रीत सिंह (सोनू) उपाध्यक्ष, वरुण पचनन्दा महामंत्री, अरुण सचदेवा उपाध्यक्ष, ललित कालरा मंत्री, तुषार दुआ उपाध्यक्ष, सरदार मन्नी मंत्री, सौरभ अरोड़ा सहमंत्री, अमन सचदेवा सहमंत्री,रिशु पिपलानी मंत्री, अमन अरोड़ा उपाध्यक्ष, सरदार कंवलजीत सिंह (जूनियर) मंत्री ,अंकुर मेहंदीरत्ता महामंत्री, मनदीप अरोड़ा सहमंत्री को सम्मानित कर जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी कल्याण महासभा संजय अरोड़ा,महानगर अध्यक्ष यमन सचदेवा,एंव विपिन ठकराल, किशन माटा,भारत भूषण मेंदीरत्ता,सत्यम कालरा,कपिल दुआ,संजय धींगरा,गोपाल कृष्ण आहूजा,रजत मेहंदीरत्ता,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *