उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के पूर्व सभापति के निधन पर दुख जताया, कहा डॉ ओमप्रकाश शर्मा ने सदैव अशासकीय शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया

रुड़की । उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के पूर्व सभापति डॉ ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शिक्षक समाज के लिए अविस्मरणीय क्षति बताया है। उन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए कल उत्तराखंड के प्रत्येक अशासकीय विद्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज अशासकीय शिक्षकों को मिलने वाली समस्त सुविधाएं एवं वेतन सुरक्षा अधिनियम ओमप्रकाश शर्मा जी के संघर्षों का ही प्रतिफल है। उन्होंने सदैव अशासकीय शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने कहा कि यह ओमप्रकाश शर्मा जी का शिक्षा के शिक्षकों के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि वे लगातार आठ बार अर्थात 48 वर्षों तक मेरठ सहारनपुर शिक्षक सीट से विधानपरिषद सदस्य निर्वाचित होते रहे हैं। उनके निधन से पूरे देश के अशासकीय शिक्षकों ने अपना सच्चा संरक्षक खो दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कल उत्तराखंड के प्रत्येक अशासकीय विद्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय किया गया है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में संघ के प्रदेश संरक्षक भोपालसिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, विजय वर्मा, प्रदेश महामंत्री जगमोहनसिंह रावत,प्रदेश कोषाध्यक्ष लीलाधर पंचोला, ईवी कुमार, राजेसिंह नेगी, जिलाअध्यक्ष राजेश सैनी, जिलामंत्री जितेंद्र पुंडीर,प्रदेश प्रवक्ता अशोक आर्य, प्रदेश सलाहकार अविनाश शर्मा, कुंवरपालसिंह चौहान, मेनपालसिंह गुर्जर, मनोज सैनी, सतीश चौधरी, सत्येंद्र चौहान, सचिन त्यागी,अरविंद सैनी, सुषमा बालियान, निशा गोयल, शुचि गुप्ता,कंचन अरोरा,अजय कौशिक,घनश्याम गुप्ता,प्रवीण त्यागी ओपी गौनियाल राम कुमार चौहान आजाद सिंह गुर्जर अश्वनी शर्मा सुनील कटारिया दीपक नौटियाल आदि शिक्षक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *