होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है, सभी धर्मों के लोग आपस में गले मिलकर खेले इस पर्व को, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद ने सभी को दी होली की शुभकामनाएं, कहा भाईचारे के साथ मनाएं होली का पर्व

भगवानपुर । भगवानपुर नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सलीम अहमद ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी है । इस दौरान सलीम अहमद ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इसमें सभी धर्मों के लोग जब आपस में गले मिलकर होली खेलते हैं तो त्योहार का आनंद और बढ़ जाता है। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सदभाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिलकर खुशियां बांटते हैं। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे के त्यौहारों को मनाना चाहिए। भाईचारे का संदेश यहीं हैं इस त्योहार को सभी हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *