आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्रा गुनगुन और वंशिका से किया शहर का नाम रोशन, बाॅक्सिंग प्रतियोगिता अण्डर-14 में रहीं प्रथम

रुड़की । आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्रा गुनगुन त्यागी ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खेल महाकुम्भ 2019 के बालिका वर्ग की बाॅक्सिंग प्रतियोगिता की अण्डर-14 आयु वर्ग में राज्य स्तर पर प्रथम तथा वंशिका त्यागी ने अण्डर-17 आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है। दोनो छात्राएं सगी बहने हैं उनका विधालय में आज स्वागत किया गया।जिला खेल विभाग अल्मोडा द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ब्वाॅयज एंड गर्ल्स सब जूनियर स्टेट बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप-2020 में गुनगुन त्यागी पुत्री विनेश त्यागी का 37-40 भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बालक बालिका सब जूनियर नेशनल बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप रोहतक, हरियाणा हेतु चयन हुआ। गुनगुन त्यागी की इस उपलब्धि से जहाँ एक ओर उनके माता-पिता को गर्व की अनुभूति हो रही है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सी.बी.एस.ई. के सिटी काॅर्डिनेटर राजीव गुप्ता द्वारा वंशिका त्यागी व गुनगुन त्यागी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा दोनों छात्राओं को खेल के क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। तथा गुनगुन को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने अग्रिम शुभकामनायें दी गयी। उन्होंने बताया कि विद्या भारती के विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहते हैं। विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद तथा संस्कार पक्ष पर भी विशेष बल देता है। खेल की विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय बढ़-चढकर प्रतिभाग कर यशस्वी परिणाम प्राप्त कर रहा है जिसमें अभिभावकों तथा विद्यालय की प्रबन्ध समिति का हमेशा सहयोग प्राप्त होता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *