भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं संघर्ष के बलबूते पर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी: गौरव गोयल, नगर निगम सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं संघर्ष के बलबूते पर ही आज देश की नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम सभागार में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एकात्मकवाद मानववाद का संदेश देने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पूर्व मंत्री श्रीमती निरुपमा गौड़, आचार्य रमेश सेमवाल,चंद्र प्रकाश अग्रवाल तथा राखी चंद्रा ने भाजपा की रीती-नीतियों से अवगत कराया। मंडल महामंत्री संजय त्यागी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, धीर सिंह,बीएल अग्रवाल, सावित्री मंगला, पार्षद अनूप राणा, राकेश गर्ग, वीरेंद्र गुप्ता, डॉ.नवनीत शर्मा, मंजू भारती, मनोज कुमार, धर्मवीर पिंकी, सतीश शर्मा, अमित प्रजापति, डॉ.आशुतोष सिंह, रमेश जोशी, नितिन त्यागी, संजय कश्यप, सोनू कश्यप, विजय रावत, प्रमोद गोयल आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *