सेठपाल परमार बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कहा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

रुड़की । प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर नियुक्ति की घोषणा की। साथ ही राज्य सरकार को किसान विरोधी करार दिया। रुड़की के गणेश चौक स्थित एक होटल में पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य की सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। जिसको उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी बिलकुल भी बर्दास्त नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद के लिए सेठपाल परमार के नाम पर मुहर लगायी। साथ ही आदित्य राणा, अमन कुमार, मोहम्मद आजम, मोहम्मद इख्तियार को प्रदेश महासचिव बनाने की घोषणा की। गौरव कुमार और बिट्टू सिंह को गढ़वाल मंडल सचिव बनाया गया। नागेंद्र सिंह को हरिद्वार का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। जबकि रामफूल सैनी को प्रदेश सचिव और लक्ष्मी चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास चौहान, आशीष सैनी, मुनीर आलम, वीरेंद्र ठाकुर, राजपाल, गोपा नारसन, शादाब अली, रश्मि चौधरी, ब्रजपाल, मुकेश सैनी, नासिर प्रवेज अंसारी, गुरुदेव सिंह, जसविंदर सिंह, नूरहसन, इशा त्यागी, शुभम शर्मा, सुधीर सांडिल्य, राजू सैनी, ताराचंद सैनी, विकास त्यागी, उदय त्यागी, राव शहजाद, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *