पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है यह एक चीज, इन परेशानियों को दूर करने में हो सकता है लाभकारी, जानिए क्या है वह चीज

शतावरी सभी के लिए लाभकारी है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि है इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। शतावरी में कार्बोहाइड्रेट, शुगर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, एनर्जी, आयरन और कई तरह के विटामिन्स भी पाए जाते हैं।आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण के मुताबिक पुरुषों के लिए शतावरी का बेहद लाभकारी होता है और इसके इस्तेमाल से कई तरह की परेशानी दूर होती है जिसमें मोटापा, लो स्पर्म काउंट, प्रजनन क्षमता में सुधार में फायदेमंद है। इसलिए आज हम आपको शतावरी के उन फायदों के बारे में बताएंगे जो पुरुषों के लिए विशेष लाभकारी है।

शतावरी बेल या झाड़ के रूप वाली शतावरी एक जड़ी-बूटी है। इसकी लता फैलने वाली, और झाड़ीदार होती है। एक-एक बेल के नीचे कम से कम 100 या इससे अधिक जड़ें होती हैं। ये जड़ें लगभग 30-100 सेमी लम्बी एवं 1-2 सेमी मोटी होती हैं। जड़ों के दोनों सिरें नुकीली होती हैं। इन जड़ों के ऊपर भूरे रंग का, पतला छिलका रहता है। इस छिलके को निकाल देने से अन्दर दूध के समान सफेद जड़ें निकलती हैं। इन जड़ों के बीच में कड़ा रेशा होता है, जो गीली एवं सूखी अवस्था में ही निकाला जा सकता है।

विरलकन्द शतावर: इसके कन्द छोटे, मांसल, फूले हुए तथा गुच्छों में लगे हुए होते हैं। इसके कन्द का काढ़ा बनाकर सेवन किया जाता है।

कुन्तपत्रा शतावर : यह झाड़ीनुमा पौधा होता है। इसके कन्द छोटे, और मोटे होते हैं। इसके फूल सफेद रंग के होते हैं, और फल गोल होते हैं। कच्ची अवस्था में फल हरे रंग के, और पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं। इसके कंद शतावर से छोटे होते हैं।

शारीरिक क्षमता को बढ़ाए: आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक शतावरी पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए बेहद कारगर औषधि है। इसके उपयोग से पुरुषों के यौन जीवन सकारामें सकारात्मक बददलाव आ सकता है। इसके उपयोग के लिए रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध के साथ शतावरी का सेवन कर सकते हैं। यह मांसपेशियां मजबूत कर शारीरिक कमजोरी को दूर करने में प्रभावी होता है।

बढ़ाये स्पर्म काउंट: शतावरी पुरुष में लो स्पर्म काउंट की समस्या को ठीक कर उसे बढ़ाने का कार्य करता है। ऐसे में जिन पुरुषों को लो स्पर्म काउंट की समस्या है, उन्हें शतावरी का सेवन करना चाहिए। आप बता दें कि इसके सेवन से इनफर्टिलिटी की परेशानी दूर हो सकती है। रात में सोने से पहले नियमित रूप से इसका सेवन दूध के साथ करें, लेकिन ध्यान रखें इसके सेवन से पहले आप किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *