हरेला पर्व पर भाजपा शिवालिक नगर मंडल ने रौपे छायादार व फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
शिवालिक नगर । उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिवालिकनगर मंडल के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों व क्षेत्र वासियों ने टीहरी विस्थापित कॉलोनी में छायादार,ऑक्सीजन देने वाले पारंपरिक वृक्षों के पौधों को रोपित किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देश पर शिवालिकनगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह पर आज वृक्षारोपण किया जा रहा है इसी के तहत आज हरेला पर्व के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कई प्रकार के वृक्षों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हमें अपनी संस्कृति की ओर लौटना होगा। पर्यावरण संरक्षण से ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुंदर वातावरण दे सकते हैं ,वृक्ष लगाकर हम प्रकृति का ऋण उतार सकते हैं उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने एवं अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए अधिक संख्या में पेड़ों का लगाना आवश्यक है पेड़ पौधे अधिक होंगे तो वातावरण भी स्वच्छ और सुंदर होगा तथा मानव जीवन भी खुशहाल होगा वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं और हमें इनकी संख्या बढ़ाने के साथ ही इनका संरक्षण भी करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, मंडल मंत्री पुरुषोत्तम भारती,बूथ अध्यक्ष एसपी बोटीयाल, सतेन्द्र पंवार, प्रमोद डोभाल,रितेश गौड़, परलाद कुमार, नितिन सिंह, पंकज शर्मा, गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे