शिवालिक नगर मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने कहा भाजपा की रीति-नीति को लोगों तक पहुंचाएगी महिला मोर्चा, कर्मठ महिलाओं को दी गई कार्यकारिणी में जगह

शिवालिक नगर । भाजपा जिला अध्यक्ष रीता चमोली एवं शिवालिक नगर मंडल, अध्यक्ष अमरीश शर्मा व मंडल के अन्य वरिष्ठ जनों की संस्तुति व सहमति से शिवालिक नगर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल पुंडीर द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें मंडल में 4 उपाध्यक्ष रेखा सिंगल, रितु ठाकुर, कविता जैन, शीला देवी 2 महामंत्री रेखा शर्मा, दीपमाला गुप्ता 5 मंत्री अंशु तोमर, किरण श्रीवास्तव, मोक्ष लता, बबीता, आरती कोषाध्यक्ष संयोगिता मीडिया प्रभारी मीनाक्षी उनियाल सोशल मीडिया प्रभारी हिमानी अग्रवाल की घोषणा की गई। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि शिवालिक नगर मंडल के सभी क्षेत्रों से महिलाओं की कार्यकारिणी मे भागीदारी की गई है। सभी महिलाएं भाजपा की रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगी और 2022 के चुनाव की दृष्टि से क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे वह भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व जन कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। शीतल पुंडीर ने कहा कि मुझे आशा ही नही पूर्ण विस्वास है हम सब महिलाएं मिलकर पार्टी के हर कार्य को निष्ठा ईमानदारी से निभायेंगे अपनी पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *