भाजपा महिला मोर्चा ने रामनगर में चुनाव प्रचार किया, समाजसेविका मनीषा बत्रा ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के लिए मांगे वोट

रुड़की । भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ समाज सेविका मनीषा बत्रा आज रामनगर क्षेत्र में पहुंची। जहां पर उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी एवं विधायक प्रदीप बत्रा के लिए वोट मांगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि रुड़की का विकास और तेजी से कराया जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से राष्ट्र और समाज स्मृद्ध और खुशहाल हो रहा है। भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा बढ़ी है। महिला सशक्तिकरण हर परिवार में खुशहाली आ रही। जिस तरह से पूर्व में पेरेंट्स अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। भाजपा शासन में अब वह स्थिति नहीं है । भाजपा सरकार का महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने पर जोर रहा है। समाज सेविका मनीषा बत्रा ने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की चुनाव में विशेष भूमिका है और घर-घर जाकर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का कार्य किया है। इसीलिए आज भाजपा चुनाव में काफी आगे निकल चुकी है। चुनावी राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एवं भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा को सभी वर्ग का उत्साह जनक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि विधायक प्रदीप बत्रा की हर संभव कोशिश रहती है कि उनके पास आने वाला व्यक्ति कोई भी व्यक्ति निराश न होकर जाए । आर के अन्य सभी सदस्यों का भी यही प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक समाज सेवा हो जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद की जाए। उन्हें कहा है कि कोरोना संकट काल में भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर जन सेवा की है। आज इसीलिए आम व्यक्ति भाजपा के साथ खड़ा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से सभी खुश है और यह बात प्रत्येक व्यक्ति के जेहन में बैठ चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही राष्ट्र और समाज को मजबूत कर सकते हैं वह पूरी तरह से राष्ट्र और समाज के लिए जी भी रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों सदस्यों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा है कि लोगों को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *