सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गरीब, असहाय, पिछड़ों और किसानों के लिए समर्पित किया

हरिद्वार । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई। हरिद्वार स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान पर चर्चा की। इस दौरान लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गरीब, असहाय, पिछड़ों और किसानों के लिए समर्पित कर दिया। वर्तमान में किसानों की आवाज को केंद्र सरकार दबाने की कोशिश कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह आज होते तो किसानों को आंदोलन करने की जरूरत ना पड़ती। जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि 1978 की ऐतिहासिक किसान रैली के महानायक किसानों और नौजवानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी ने अत्यंत साधारण जीवन व्यतीत किया और अपने खाली समय में वह पढ़ने और लिखने का काम करते थे। मौजूदा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश का किसान सड़कों पर उतर संघर्ष कर रहा है सपा किसानों की इस लड़ाई में किसानों के साथ है। इस मौके पर हाजी शहजाद, मनावर अंसारी, दिलशाद क़य्यूम, मनीष कुमार, विपिन कुमार, आशिष यादव आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *