केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही

हरिद्वार । भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। ज्वालापुर पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय से शुरू हुई पदयात्रा बाजारों से होते हुए वापस जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आशीष यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाह तरीके से काम कर रही है। सरकार की नीतियों के विरोध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे देश में सपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियो के कारण महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है।
रोजगार नहीं मिलने से युवा वर्ग निराश हो रहा है। लेकिन सरकार जनता की सुध लेने के बजाए पूंजीपतियों के हित पूरे करने में लगी है। चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्ष को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। ईडी, आयकर आदि के जरिए विपक्ष को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा।
पदयात्रा में जिला अध्यक्ष अंकित सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता आदेश उपाध्याय, प्रदेश सचिव शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सयिव दीक्षांत शर्मा, गुलजार मलिक, प्रिंस यादव, राहुल चैधरी रोहित चैघरी, मोन्टी, रवि, अंकुर, रईस अहमद, रियासत, रजत यादव, शिवराम, आदित्य यादव आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *