प्रदेश व्यापार मंडल महानगर की कार्यकारिणी घोषित, मयंक मूर्ति भट्ट अध्यक्ष, सुमित अरोड़ा बने महामंत्री

हरिद्वार । प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने संरक्षक मण्डल व जिला अध्यक्ष से विचार विमर्श कर महानगर कार्यकारिणी का घोषणा करते हुए मयंक मूर्ति भट्ट को अध्यक्ष, सुमित अरोड़ा को महामंत्री, हिमांशु राजपूत को कोषाध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव शर्मा, दीपक नेगी व आरूष साराभाई को संगठन मंत्री मनोनीत किया। सुभाष घाट स्थित एक होटल में हुई व्यापार मण्डल की बैठक में नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान संजीव चैधरी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लाॅकडाउन में व्यापार बंद रहने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। इसको देखते हुए टैक्स, जीएसटी, बैंक लोन में छूट के साथ बिजली व पानी के बिल माफ किए जाने चाहिए। अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में व्यापारियों को कोई समस्या ना हो इसके लिए मेला प्रशासन से लगातार वार्ता की जा रही है। पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालिवाल ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से किए गए लाॅकडाउन में व्यापारी आर्थिक दुश्वारियों में फंस गए हैं। हरिद्वार का पूरा व्यापार यात्रियों पर निर्भर है। यात्रियों के नहीं आने से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापार मण्डल व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर समाधान कराए। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि एकजुटता से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। गुटों में बंटे व्यापारियों को जोड़कर प्रदेश व्यापार मण्डल ने प्रशंसनीय कार्य है। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व जिला महामंत्री विशाल गर्ग ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारी हितों में कार्य करें। शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी व महानगर महामंत्री सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी एकता को मजबूत कर व्यापारियों के हितों का संरक्षण किया जाएगा। अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में व्यापार मण्डल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। सरकार को लाॅकडाउन में आर्थिक दुश्वारियों का सामना कर रहे छोटे मझोले व्यापारियों की सुध लेनी चाहिए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री तेजप्रकाश साहू ने किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, युवा शहर अध्यक्ष गौरव मेहता, विशालमूर्ति भट्ट, सुधिश, प्रदीप अग्रवाल, समीर अग्रवाल, राजेन्द्र चुटेला, मनोज सिरोही, संजीव वर्मा, गुलशन भसीन, आशीष जैन, राजकुमार अग्रवाल, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *