भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला मेयर प्रतिनिधि के खिलाफ दी तहरीर, कहा सोशल मीडिया पर मेयर प्रतिनिधि लगातार भाजपा महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर महिलाओं की भावनाओं को आहत कर रही हैं

हरिद्वार । सोशल मीडिया पर भाजपा महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़ के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की माग की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा व गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।फेसबुक पर महिला मेयर प्रतिनिधि लगातार भाजपा महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर महिलाओं की भावनाओं को आहत कर रही हैं। स्वयं महिला होते हुए भी महिलाओं के प्रति इस तरह की संक्रीण मानसिकता रखने वाली महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपना सम्मान रखती है। भाजपा पार्टी भी महिलाओं को उचित सम्मान देती चली आ रही हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा मृदुला शास्त्री एवं पूनम मखीजा ने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा ही महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ती चली आ रही है।फेसबुक के माध्यम से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपशब्द व गलत शब्दों का प्रयोग कर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की छवि को धूमिल किया गया। ऐसी महिला के खिलाफ पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मण्डल महामंत्री शिवम बंधु गुप्ता एवं ब्रिजेश चैधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा महिलाओं के प्रति दुष्प्रचार किया जाना किसी भी रूप से सहन नहीं किया जाएगा। अभद्र टिप्पणी, अनर्गल बयानबाजी करने वाली उक्त महिला के खिलाफ कानूनी रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। अपने आपको फेसबुक मेयर प्रतिनिधि दिखा रही महिला उल्टे सीधे कमेंट भाजपा महिलाओं के प्रति कर रही है।जिससे महिलाओं में आक्रोश बना हुआ है। भाजपा पार्टी महिलाओं को राजनीति में शीर्ष पदों पर भी कमान सौंप रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे समाज को दिए जा रहे हैं। लेकिन संकीर्ण मानसिकता रखने वाली महिलाएं ओछी हरकत कर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी कर रही है। उसके खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान पार्षद निशा नौड़ियाल, मण्डल उपाध्यक्ष आदित्य बंसल, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, संगीता गिरी, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री विष्णु अरोड़ा, कनखल मण्डल मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता, युवा मोर्चा मंत्री वीरू सोलंकी, सुमित शर्मा, मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *