पूरी दुनिया में चीन के खिलाफ माहौल, देश की जनता को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा: ऋतु खंडूरी, भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए

रुड़की । भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खंडूड़ी, शहर विधायक प्रदीप बत्रा, सावित्री मंगला आदि मौजूद रहे। भाजपा नेताअों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई शक्ति के रूप में उभरा है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन ने जहां सेनाओं के बीच का समन्वय बढ़ाया है। वहीं मिशन गगनयान के लिए भारत की तैयारियों ने हमारे गौरव को नई उड़ान दी है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा है कि चीन के सामने कई बार घुटने टेकने वाली कांग्रेस का न जाने चीन से क्या रिश्ता है। कांग्रेस बार-बार चीन का पक्ष क्यों करती है। देश की जनता जानना चाहती है। कांग्रेस को इस और स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सेना का मनोबल गिराने के प्रयास में लगे हैं। इसीलिए वह गलत बयान बाजी कर रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और सीमा विवाद के मामले में भी चीन को भारत के सामने घुटने टेकने ही होंगे। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि देश की जनता को भारतीय सेना पर गर्व है। भारतीय सेना निश्चित रूप से सीमा की सुरक्षा करने के साथ ही दुश्मन को हर स्तर पर परास्त करेगी। शहर विधायक ने कोरोनावायरस महामारी के संकट के दौरान भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए राहत कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिटाइज और मास्क वितरित करने में भाजपा महिला मोर्चा काफी आगे रहा है। जरूरतमंद परिवारों को महिला मोर्चा की ओर से खाना उपलब्ध कराया। इस अवसर पर पूर्व राखी चंद्रा ,पार्षद राखी शर्मा, समाजसेविका मनीषा बत्रा ने भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का मास्क और सैनिटाइज देकर स्वागत किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *