राज विहार कॉलोनी में मूर्ति स्थापना दिवस से पूर्व निकाली कलश यात्रा

रुड़की। आज राज विहार कॉलोनी ढंडेरा के तत्वाधान में मां दुर्गा मंदिर समिति राज विहार कॉलोनी में कलश यात्रा आयोजन शाम 5:00 बजे से प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण राज विहार कॉलोनी मोहल्ले में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचे। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों में भाग लिया। संग्राम सिंह रावत राज विहार कॉलोनी अध्यक्ष ने बताया बारहवां मूर्ति स्थापना दिवस बुधवार 25 मई को प्रातः 10:00 बजे से विधिवत पूजा पाठ व हवन के पश्चात दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र की जनता के सहयोग से हर वर्ष भंडारा का आयोजन किया जाता है इस क्रम में जनता की अपार श्रद्धा भक्ति को देखते हुए इस वर्ष भी समिति व क्षेत्र की जनता के उत्साह के मध्य नजर इस विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सभी क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए भंडारे में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। इस अवसर पर संग्राम सिंह रावत अध्यक्ष राज विहार कॉलोनी, इंदरपाल गुसाईं, बलबीर सिंह रावत, मंदिर पंडित राजेश प्रसाद डबराल, कल्याण चंद ,मोहन सिंह बिष्ट, नरेश शर्मा, सुरेश, श्रीमती गुड्डी देवी , चेता देवी, मंजू देवी ,सविता देवी, अंजू, उषा रावत ,लता, देवेंद्र प्रसाद पोखरियाल, सतीश नेगी, मातबर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *