भगवानपुर से नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने दी बधाई, कहा मनमुटाव भुलाकर पार्टी को मजबूत करे मंडल अध्यक्ष
भगवानपुर । भगवानपुर से नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने दोनों मंडल अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत और बधाई दी। प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि दोनों मंडल अध्यक्ष पार्टी के हित में कार्य करे। भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चला जाएगा। प्रदेश और केंद्र सरकार की नीति आमजन तक पहुंचाई जाएगी। भगवानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। जनता को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता डॉक्टर राजेश सैनी, नरेश प्रधान, सतेंद्र प्रधान, जॉनी प्रधान, सुरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, संजय त्यागी पूर्व मंडल अध्यक्ष, कुकू शर्मा, शाहबाज राणा,अमित कुमार, सूर्यकांत चेयरमैन, संजू सैनी, प्रवीण सैनी, सचिन,सुमित, सोनू, बबलू मास्टर आदि मौजूद रहे।