जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी मजबूती, भाजपा नेता अजय गोयल ने कहा कार्यकर्ता से अध्यक्ष बनना बस भाजपा में ही संभव, भाजपा वंशवाद पर नहीं राष्ट्रवाद पर चलती हैं

भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अजय गोयल ने जेपी नड्डा को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाईयों को छुएगी। जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी। हर राज्य में भाजपा का परचम लहरायेगा। अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काफी सफल रहे हैं। जेपी नड्डा भी उन्हीं की तरह सफल होंगे। उनके नेतृत्व में पूरी पार्टी एकजुट रहेगी। जेपी नड्डा का देवभूमि उत्तराखण्ड की धरती से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही अध्यक्ष बनाया जाता है। अन्य पार्टियों में वंशवाद को ही बढावा दिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवाद पर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार आम जनता के विकास के नये रास्ते खोल रही है। लोगों के बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों की बदौलत आम जन के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *