लोकतांत्रिक जनमोर्चा ने नारसन के ग्राम ठसका की युवा मोर्चा टीम गठित की, दुष्यंत राणा को दी गई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, संयोजक सुभाष सैनी ने दी बधाई
रुड़की । लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की के युवा मोर्चा के संगठन विस्तार के क्रम में आज लोजमो युवा अध्यक्ष रविंद्र राणा ने नारसन तहसील के ग्राम ठसका युवा मोर्चा अध्यक्ष दुष्यंत राणा, महामंत्री जॉनी सैनी, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा व उपाध्यक्ष सिद्धांत सैनी को मनोनीत किया है जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में विपिन शर्मा, गोविंद राणा, सतीश धीमान, चेतन राणा, अमित सैनी, माधव शर्मा, सुभलेश सैनी, अंकुश कुमार के नाम शामिल किए गए हैं। मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने युवा मोर्चा के नव मनोनीत सभी युवा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे