प्रदेश में 2022 में फिर लहराएगा भाजपा का परचम: राकेश गिरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष का स्वागत किया गया

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा मंगलवार को की गई। रुड़की के वरिष्ठ नेता राकेश गिरी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राकेश गिरी ने कहा कि संगठन ने उनको जो दायित्व दिया है, उसका वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही सभा को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकतार्ओं को मिलकर 2022 के लक्ष्य को केंद्रित करना है। प्रदेश में फिर से पार्टी की सरकार बने, इसको लेकर सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। इस मौके पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा दायित्व धारी शोभाराम प्रजापति भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सिंह सैनी, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर सुशील त्यागी,पूर्व पार्षद राखी चंद्रा , भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ,मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल, प्रवीण, विकास शर्मा मौजूद रहे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राकेश गिरी का अन्य कई जगहों पर भी स्वागत किया गया। शिवपुरम में सतीश शर्मा के कैंप कार्यालय पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से झबरेड़ा विधायक देशराज कंडवाल व पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यकारिणी ने भी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरी का स्वागत किया है। इसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिद्धू संजीव कक्कड़ पवन तोमर, धीर सिंह, अशोक पांडे, श्याम भारद्वाज दीपक पांडे, लंढौरा मंडल अध्यक्ष विकास पाल आदि काफी लोग मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *