गोवा में भाजपा-कांग्रेस के बीच रहेगी कांटे की टक्कर, मणिपुर में एक बार फिर कमल खिलने के आसार

इंडिया न्यूज: मणिपुर में बहुमत के करीब भाजपा
इंडिया न्यूज-जन की बात की ओर से मणिपुर के लिए जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा को बहुमत के काफी करीब बताते हैं। 60 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा को 23-28 सीटें मिलने का अनुमान है। पार्टी को 34 से 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। उधर कांग्रेस को 10 से 14 सीटें दिखाई गई हैं। इसके अलावा एनपीपी को 7-8, एनपीएफ को 5-8, जदयू को 5-7 और निर्दलीयों को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ: गोवा में भाजपा-कांग्रेस की टक्कर, छोटी पार्टियां बनेंगी किंगमेकर
गोवा के जो एग्जिट पोल जारी हुए हैं, उनसे साफ है कि 40 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। जहां भाजपा को राज्य में 14 सीटें दी गई हैं, वहीं कांग्रेस को 16 सीटें दिखाई गई हैं। उधर आम आदमी पार्टी को चार सीटें, जबकि अन्य पार्टियों को छह सीटें मिलने का अनुमान है। यानी दो बड़ी पार्टियों की टक्कर में छोटे दल किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं। गौरतलब है कि इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 21 सीटों का है।

जी न्यूज एग्जिट पोल: गोवा में कांटे की टक्कर का अनुमान
जी न्यूज के एग्जिट पोल में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान है। जहां भाजपा को 13-18 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस के 14-19 सीटें आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल में महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है। उधर आम आदमी पार्टी को भी 1-3 सीटें और अन्य को भी इतनी ही सीटों के बीच मिलने का अनुमान है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *