हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, एक को मिली जमानत, कई संगठन मुकदमे में देशद्रोह की धाराएं बढ़ाने की कर रहे हैं मांग

हरिद्वार । हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी करने वाला तीसरा आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने अभी तक नामजद दो भाइयों अंकुर पाल और विजय पाल को गिरफ्तार किया था। वहीं, तीसरा नामजद आरोपित सुमित चौहान पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।पुलिस ने आज उस पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी में थी। उससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज सुबह आरोपित सुमित चौहान को रोशनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि पुलिस ने इस प्रकरण में तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वंदना कटारिया के स्वजन और कई संगठन मुकदमे में देशद्रोह की धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसलिए पुलिस की जांच अभी जारी है। वंदना कटारिया के घर पर आतिशबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपित को जमानत मिल गई है। सिडकुल थाने की पुलिस ने दो भाई अंकुर पाल और विजयपाल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में जिला जज विवेक भारती शर्मा की अदालत में विजयपाल की जमानत अर्जी दाखिल की गई। इसमें विजयपाल के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि वंदना कटारिया की तरह आरोपित विजयपाल भी हाकी खिलाड़ी है और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का विद्यार्थी है। प्रतिद्वंद्विता के चलते वंदना परिवार ने गलत आरोप लगाए हैं। वहीं, सरकारी अधिवक्ता ने जमानत का पुरजोर विरोध करते दलील दी कि विजयपाल ने खेल भावना का भी अपमान किया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज विवेक भारती शर्मा ने आरोपित विजयपाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *