शिवालिक नगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया, कहा इतिहास में आज का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा

हरिद्वार । शिवालिक नगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है आज ही के दिन 1975 में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल था जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया। मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा25 जून 1975 को जब इंदिरा गांधी सरकार ने देश मे आपातकाल लगाया था, देश के सभी मुख्य नेताओं को 19 महीने जेल में रखा गया और खूब यातनाएं दी गई थी। इसी के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए काला दिवस मनाया। इस दौरान सभासद पंकज चौहान ,हरिओम चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ,मंडल उपाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण ,वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र बिश्नोई, अमित भट्ट, अंशुल शर्मा, साहिब वालिया, अरुण शर्मा, राजेश बालियान ,चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल ,अजय अरोड़ा ,गौरव रौतेला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *