गुरु और बुध होंगे मार्गी, 3 राशि वालों के लिए शानदार रहेगा ये हफ्ता, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं राशिफल के बारे में

मेष: कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। धन सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अत्याधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष: घर परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आंख मूंदकर किसी पर विश्वास न करें। अपनी समझ से काम लेना होगा। नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर परिवार के लोगों से प्रेम और स्नेह की प्राप्ति होगी। कोई भी काम पूरी सावधानी के साथ करना होगा।

मिथुन: अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन समय बीतने के साथ उन परेशानियों से छुटकारा मिलने की भी संभावना दिखाई दे रही है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कर्क: आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना कर्ज निपटा सकते हैं। व्यापार में विस्तार करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

सिंह: आपके आर्थिक मामलों के लिए ये सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। घर के किसी सदस्य की सलाह से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी का साथ मिलेगा। हफ्ते का मध्य भाग बेहद अच्छा रहेगा।

कन्या: स्वास्थ्य अच्छा रहने से शरीर में भरपूर ऊर्जा रहेगी। जिससे आप अपने सभी कार्य समय से पूरा कर सकेंगे। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से आप खुश रहेंगे। तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

तुला: सेहत पहले से अच्छी रहेगी। कोई करीबी सदस्य आपसे आर्थिक सहायता ले सकता है। धन सावधानी से खर्च करना होगा। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के संबंध में शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। कई मामलों में आपको धैर्य से काम लेने होगा।

वृश्चिक: सेहत कुछ खराब रह सकती है। अत्याधिक पैसा खर्च करने की आदत से आपको बचना चाहिए। आप अपनी मेहनत से कार्यों में सफलता हासिल कर पायेंगे। कोई शुभ समाचा सुनने को मिल सकता है।

धनु: इस सप्ताह आप धन संचय करने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर: इस सप्ताह आप मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। कई स्त्रोतों से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सोच समझकर काम लेना होगा। दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूर होगी।

कुंभ: ये सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। कई क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप इस हफ्ते कुछ अच्छे निर्णय ले पायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन: इस सप्ताह आपको कहीं भी पैसा निवेश करने से बचना चाहिए। अगर निवेश करना चाहते हैं तो किसी की सलाह जरूर लें। कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। इस हफ्ते आप आराम के मूड में रहेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *