मकर, कुंभ और कन्‍या राशि वालों को आज आर्थिक रूप से लाभ होगा, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मकर, कुंभ और कन्‍या राशि वालों को आज आर्थिक रूप से लाभ होगा, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। व्यापार ठीक रहेग, प्रेम में कलह संभव है। आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। आज विवाद के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी

वृष : आज भौतिक सुख में वृद्धि होगी, मां का स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। आज यात्रा के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा। धन में बढ़ोतरी होगी।अजीविका के साधनों से लाभ रहेगा।

मिथुन : आज आपके द्वारा की गई मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। भाइयों व मित्रों का साथ होगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। आज सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें।

कर्क : आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धनागमन होता रहेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आज अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

सिंह : आज आप ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। व्यापार आपका ठीक रहेगा। स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। परिवार में विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है।

कन्या : आज खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। भाग्य के ऊपर आपका परिश्रम हावी रहेगा।

तुला : आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा। आज काम जल्दी पूर्ण न होने पर भी आप न तो हिम्मत हारने वाले हैं और न ही थकने वाले। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक : आज कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। आज नए व्यापार की शुरुआत ना करें। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु : आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा से भी आपको लाभ होग।. स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा।

मकर : आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। आज वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। आज आयात-निर्यात करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुंभ : आज व्यापार अच्छा रहेगा, रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मीन : आज ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार को विस्तार करने के लिए बेहतर समय है। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *