ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कन्‍या राशि वालों को आज नौकरी में तरक्की मिलने की है संभावना, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। माता से धन की प्राप्त हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृष : नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। शिक्षा में व्यवधान हो सकता हैं।

मिथुन : जॉब में प्रगति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।

कर्क : आर्थिक विकास होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह : अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से भेंट होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। राजनीति में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी।

कन्या : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

वृश्चिक : आय के नए स्रोत विकसित होंगे। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

धनु : कार्यक्षेत्र में दिक्कत आ सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद लें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

मकर : रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी।

मीन : सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *