तुला राशि वालों का आज का दिन संघर्षपूर्ण बीतने वाला है, लेखन कार्य में रुचि लेंगे, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष राशिफल: व्यापार से लाभ होने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा।

वृष: मानसिक रूप से चिंतित रहने वाले हैं। दैनिक आय का लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा से कष्ट होगा। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन: सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिलेगा। पिता की संपत्ति से लाभ का योग है। पठन-पाठन में रुचि रहने वाली है। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक योजना बना सकते हैं।

कर्क: निजी व्यापार में लाभ होने वाला है। शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ेगा। आंखों का विकार हो सकता है।

सिंह: आर्थिक लाभ की संभावना है। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं को संगीत में अभ्यास करना चाहिए।

कन्या: आज आप ख्यालों में खोये रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। संतान की ओर से कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है।

तुला: आज का दिन संघर्षपूर्ण बीतने वाला है। लेखन कार्य में रुचि लेंगे। भाई-बहनों से प्यार बना रहेगा। घरेलू काम को लेकर चिंता बढ़ने वाली है।

वृश्चिक: शरीर और मन ताजगी से भरा रहेगा। पारिवारिक जनों और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना होगा। किसी खास काम में बाधा आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दैनिक आय में कमी महसूस कर सकते हैं।

धनु: आज का दिन खुशनुमा बीतने वाला है। किसी खास दोस्त से मुलाक़ात होगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। छोटी-मोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि की संभावना है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मकर: मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलेगा। जिस कारण मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जो पहले से बीमार थे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ का योग है। मायके से शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों पर आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। परिवार का वातावरण अनुकूल रहने वाला है। सगे-संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा।

मीन: नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। अधूरे काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। व्यापार को लेकर नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। दैनिक आय में बढ़ोतरी होने वाली है। यात्रा आनंददायक रहने वाला है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *