मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों को नौकरी-धंधे में तरक्की की संभावना, तुला राशि वालों का बढ़ेगा सम्मान

मेष: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आवश्यक दस्तावेज को लेकर सतर्क रहना होगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

वृष: चिंता से मुक्ति मिल सकती है। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। आर्थिक योजना साकार हो सकती है। भाग्य वृद्धि का संकेत है। परिवार से आर्थिक मदद मिल सकती है।

मिथुन: व्यापारिक कार्य में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहने वाला है। व्यापार में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा।

कर्क: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। जीवनसाथी के प्रति आकर्षण बढ़ने वाला है। यात्रा की संभावना है। धन-लाभ का योग है। भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

सिंह: चिंता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। न्यायिक कार्य में सतर्क रहना होगा। कोर्ट-कचहरी का विवाद बढ़ सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। बातचीत में संयम बरतना होगा।

कन्या: नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना है। महिला मित्र से लाभ का योग है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं। व्यापार मध्यम रहेगा।

तुला: सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों से लाभ होगा। व्यापार में आय वृद्धि की संभावना है। सेहत में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक: मानसिक थकान के कारण उत्साह में कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापार में बाधा उत्पन्न हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में देरी होगी। संतान की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

धनु: गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। अनियमित भोजन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: दोस्तों और सगे-संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में खुशी रहने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। किसी खास मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ: पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। बिजनेस में तरक्की करने वाले हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मीन: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। व्यापार में दैनिक आर्थिक आय अच्छी रहने वाली है। मानसिक संतुलन अच्छा रहने वाला है। स्वभाव में भावुकता रहने वाली है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *