कन्या राशि वालों को कारोबार में होगा लाभ, साझेदारी के काम में गलतफहमी से बचें, दूसरी राशियों के लिए ऐसा रहेगा दिन

मेष : इस समय नई तकनीक का प्रयोग करना व्यवसाय को गति दे सकता है और आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यस्तता के बावजूद आप परिवार तथा दोस्तों के साथ भी बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। जिससे आपके अंदर एक नई प्रकार की एनर्जी देखने को मिलेगी। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है, इसलिए पुरानी बातों को न करें, तो बेहतर रहेगा।

वृष : किसी अनुभवी या बुजुर्ग से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। ऑफिस में आपके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य की वजह से कंपनी को फायदा होगा और आपकी वाहवाही होगी। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक रह सकती हैं। इसलिए लगातार बहस करने से बचें। तो बेहतर होगा। सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

मिथुन : किसी निकट संबंधी या रिश्तेदार से चली आ रहीं गतलफहमी दूर हो सकतीं हैं। व्यापार में नया निवेश करना अभी बेहतर होगा। क्योंकि आपके धन डूबने के संकेत मिल रहे हैं। कुछ अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी पुराने मित्र से वार्तालाप होगी और खुशनुमा यादें ताजा हों सकतीं हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क : जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे। कोई भी नया काम करने से पहले बुजुर्ग या किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले लें। कार्यस्थल पर किसी भी व्यक्ति से वाद- विवाद में न फंसे अन्यथा लड़ाई हो सकती है। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह : व्यापार में अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। यह समय थोड़ा कठिन और परेशानी वाला है, लेकिन धैर्य और संयम से ही काम लेने में ही भलाई है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। साथ ही पारिवारिक सदस्यों में भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। गले और फेफड़ों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए समय पर दवाई लें तो बेहतर होगा।

कन्या : व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। लेकिन साझेदारी के काम में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकतीं हैं। सरकारी कामों से संबंधित पेपर तथा फाइलें सुव्यवस्थित रखें। अन्यथा आपको किसी महत्वपूर्ण पेपर को लेकर परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या है, वो लोग चेकअप कराते रहें।

तुला : व्यवसाय में आपको मेहनत के अनुकूल फल मिल जाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से बहसबाजी से बचें, अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्य किसी विषय को लेकर चर्चा करते नजर आएंगे। सरकारी कर्मचारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक : व्यापार वैसे तो ठीक रहेगा। लेकिन आपकी किसी कर्मचारी से नोंकझोक हो सकती है। जिसका आपको ध्यान रखना है। साथ ही कमीशन, कंसलटेंसी, कंप्यूटर के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। वैवाहिक जीवन समान्य रहेगा। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु: व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। साथ ही आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्यों को व्यवस्थित करना आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपके खिलाफ कुछ कार्यवाही हो सकती है।

मकर : आपको कोई नया ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है, लेकिन कोई भी नया काम करने से पहले बुजुर्ग या किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले लें। कार्यस्थल पर किसी भी व्यक्ति से वाद- विवाद में न फंसे अन्यथा लड़ाई हो सकती है। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ: नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में विस्तार के योग है। वहीं विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में बुध के दशम भाव में बृहस्पति के साथ आ जाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। बुध के बृहस्पति के साथ दशम भाव में बैठने से आपका प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होगा और एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

मीन: भाई- बहन से संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायगा होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में रुझान बढ़ेगा। परिवार में एक दूसरे के प्रति मनमुटाव दूर होगा। रोग और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। बाहर जाने का भी योग है, लेकिन दूर नहीं जाएं तो बेहतर रहेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *