मिथुन राशि के जातक स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति रहें सचेत, कन्‍या राशि वालों को व्‍यवसाय में मिल सकती है सफलता, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । परिवार में क्लेश का माहौल रहेगा। वाणी पर संयम रखें,नहीं तो घर-परिवार में मतभेद बढने वाला है। मानसिक बेचैनी रहेगी। सेहत का भी ख्याल रखें। व्यवसाय में उन्नति होगी।

वृष : व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरी में भी प्रमोशन संभव है। काम की तारीफ होगी। घर परिवार के साथ खटपट होगी, जिससे परेशान रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें। कन्या व मिथुन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। धन को पाने की प्रबल इच्छा होगी।

कर्क : वाणी में शुचिता बनाए रखें। जॉब में लाभान्वित होंगे। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। नौकरी में भी प्रमोशन संभव है। या काम की तारीफ होगी। घर परिवार के साथ खटपट होगी, जिससे परेशान रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

सिंह : पॉलिटिक्स में रुका कार्य पूर्ण होगा । पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नौकरी में किए प्रयासों का सकारात्मक असर होगा। निजी रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। धन मामलों में अधिक खर्च होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या : जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में विशेष उन्नति मिल सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। यदि जातक बिजनेस करते हैं तो लाभ होगा। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे।परिवार में माता-पिता की इज्जत करें।

तुला : आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धन को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे तो इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होगा। आज बड़े भाई की सहायता से बिगड़ा कार्य बनेंगे।

वृश्चिक : आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। ऑफिस व बिजनेस में सतर्क रहें। कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समाज में सम्मान मिलने से आज के दिन प्रसन्न रहेंगे।

धनु : व्यवसाय में लाभ होगा। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा दिन बीत सकता है। किसी योजना को लेकर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा।

मकर : आज पॉलिटिक्स में थोड़ा संघर्ष मिलेगा। जॉब के लिए बेहतर समय है। काम-काजी जीवन सामान्य तौर पर बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने का योग नजर आएगा। नौकरी के लिए अगर कोई प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग है।

कुंभ : आज मन बहुत आध्यात्मिक रहेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। धन के मामले में सावधानी बरतें। कोई परेशानी अचानक से आ सकती है। कुछ लोग उत्साह को कम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन अच्छे कर्म करेंगे तो सफलता मिलेगी।

मीन : आज यात्रा से दूर रहने का प्रयास करें। रिश्तों में किसी से भी विवाद मत करें। मित्रों से लाभ मिलेगा। आज पूरे दिन उत्साह से भरे रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस में भी अच्छा महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *