उत्तेजना और क्रोध से होगा नुकसान, मन को रखें शांत, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। कोई अपना ठेस पहुंचा सकता है। नया काम शुरू करना शुभ साबित नहीं होगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृष: आर्थिक परेशानी रहने वाली है। दोस्तों के साथ मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे। व्यापार में लाभ होता दिखाई देगा। पूंजी निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन: दिन की शुरुआत ताजगी से होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। कार्यस्थल साथ काम करने वाले साथियों का साथ मिलेगा।

कर्क: आमदनी की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। आंख में दर्द की समस्या रहने वाली है। पारिवारिक कारणों से मानसिक चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर नौकरी में प्रमोशन का समाचार मिलेगा।

सिंह: आज क्रोध की अधिकता रहने वाली है। लोगों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार के लोगों के साथ गुस्सा करने से परेशनी में पड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। खर्च सोच समझकर करें।

कन्या: बिजनेस में लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहने वाला है। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने वाला है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है।

तुला: शारीरिक और मानसिक चिंता रहने वाली है। व्यापार में आय बढ़ने वाली है। सरकारी कार्य में सफलता मिलने वाली है। समाज में मान-सम्मन मिलेगा। पारिवारिक मोर्चे पर बच्चों और पत्नी की ओर से लाभ मिलने का संकेत है।

वृश्चिक: बिजनेस में पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार में बच्चों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।

धनु: परिवार में अधिक गुस्सा करने से मन अशांत रहेगा। शारीरिक रूप अस्वस्थ रहने वाले हैं। संतान के प्रति चिंता रहने वाली है। महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

मकर: मन को बहलाने के लिए घूमने जा सकते हैं। वाहन सुख का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है।

कुंभ: शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सरीक होने का मौका मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। घरेलू काम को लेकर व्यस्तता रहने वाली है।

मीन: क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपनों से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने का योग है। बिजनेस में अधूरे कार्य पूरे होंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *