धनु और वृष राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, मकर राशि वालें शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे

मेष : आज गृह निर्माण के लिए समय अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे।

वृष : जमीन खरीदने का प्लान बनेगा, लेकिन किसी के साथ पैसों के लेन देन में सावधानी रखें। आज लवमेट के रिश्ते में मजबूती आएगी। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर सिद्ध होगा। पूर्व में अटके कार्य चलाए मान होंगे।

मिथुन : बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। नवीन व्यावसायिक कार्यों से लाभ दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध के कारण मन चिंतित रहेगा।

कर्क : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आएंगे। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के बिज़नेस में आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह : जांब व शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी व्यापार में सफलता प्राप्त होगी नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या : बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। व्यवसाय व गृह निर्माण में लाभ होगा। नौकरी व्यापार में आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है धनहानि हो सकती है। क्रोध की अधिकता के कारण आपकी छवि को ठेस पहुंच सकती है ।

तुला : आईटी व बैंकिंग जांब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आप घर की सजावट का सामान खरीदने का मन बनायेंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी धनलाभ के पूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है धन लाभ होगा। पढ़ाई करने के लिए दूर की यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक : जांब में परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सामने आ रही चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी व्यापार में आर्थिक सफलता की प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी।

धनु : आज राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। आज धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर : शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये तरीके अपनाएंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा।पिछले कई दिनों से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।आर्थिक मंदी दूर होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश से कार्यों में जुटे रहेंगे।

कुम्भ : आज आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी। आप अपने विवेक से ऑफिस के रुके हुये कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। विरोधी आप के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी।

मीन : आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। उच्चाधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी व्यापार के लिए समय बेहतर सिद्ध होगा। धन लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *