मीन राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, सिंह राशि के जातकों का हो सकता है किसी से विवाद, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष: कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव आएगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

वृषभ: संतान का ख्याल रखें। महिलाएं वाणी पर संयम रखें। किसी दोस्त की मदद से इनकम में इजाफा मिलेगा। विचारों में परिवर्तन आ सकता है।

मिथुन: आज आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। कानूनी मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। घर में तनाव का माहौल हो सकता है।

कर्क:स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

सिंह: स्वाभिमान भंग हो सकता है। आज किसी के साथ विवाद हो सकता है। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान रखें। शेयर बाजार से नुकसान हो सकता है।

कन्या: आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपके नए संबंध स्थापित होंगे। खर्च बढ़ सकता है। वस्‍त्रों पर खर्च बढ़ेंगा। गुस्से पर काबू रखें।

तुला: परिवार में किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। संतानपक्ष की मदद मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

वृश्चिक:आज घर परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा।

धनु : आज आप धार्मिक कार्य के लिए धन खर्च करेंगे। आप पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं। आपके नए दोस्त बनेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

मकर: आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपके लिए आर्थिक फैसले से लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।

कुंभ: किसी के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध में बिगड़ सकते हैं। अचानक धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें।

मीन: नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। लोन संबंधी कार्य पूरे होंगे। मानसिक खुशी रहेगी। विदेश जाने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *